khabar abhi tak

कटनी की सस्पेंड CSP नेहा पच्चीसिया ने हाईकोर्ट में एफआईआर को दी चुनौती

जबलपुर। कटनी की बहुचर्चित सस्पेंड नगर पुलिस अधीक्षक (सीएसपी) नेहा पच्चीसिया ने अपने खिलाफ दर्ज एफआईआर को हाईकोर्ट में चुनौती दी है। उन्होंने एफआईआर निरस्त करने की मांग करते हुए याचिका दायर की है। मामले पर हाईकोर्ट में 16 सितंबर 2026 को सुनवाई होगी। 

उल्लेखनीय है कि निलंबित सीएसपी नेहा पच्चीसिया के खिलाफ कटनी के कुठला थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। आरोप है कि कटनी के कन्हवारा क्षेत्र में स्थित करीब 1.07 करोड़ रुपये कीमत की जमीन की रजिस्ट्री महज 18 लाख रुपये में कराई गई।

मामले में नेहा पच्चीसिया और उनके सहयोगियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। इसके बाद उन्होंने गिरफ्तारी से बचने के लिए जिला एवं सत्र न्यायालय में अग्रिम जमानत के लिए आवेदन दिया था। कटनी की जिला सत्र अदालत से अग्रिम जमानत आवेदन खारिज होने के बाद अब नेहा पच्चीसिया ने मध्यप्रदेश हाईकोर्ट का रुख किया है। हाईकोर्ट में दाखिल याचिका में उन्होंने अपने खिलाफ दर्ज एफआईआर को निरस्त करने की मांग की है।

1.07 करोड़ की जमीन का 18 लाख में रजिस्ट्री का गंभीर आरोप

मामला कन्हवारा में स्थित जमीन की रजिस्ट्री से जुड़ा है। आरोप है कि करीब ?1.07 करोड़ की जमीन को सिर्फ 18 लाख रुपये में रजिस्टर्ड कराया गया। इसी लेनदेन को लेकर कटनी के कुठला थाने में नेहा पच्चीसिया और अन्य संबंधित लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। मामले की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है।

16 सितंबर को होगी सुनवाई

एफआईआर रद्द कराने की मांग को लेकर दायर याचिका अब मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के समक्ष सुनवाई के लिए आएगी। मामले में 16 सितंबर की तारीख निर्धारित की गई है।  अब हाईकोर्ट में यह देखा जाएगा कि याचिका में उठाए गए आधारों पर एफआईआर में दर्ज आरोपों और चल रही कार्रवाई में हस्तक्षेप किया जाना चाहिए या नहीं।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak