जबलपुर। गौरीघाट रोड पर बादशाह हलवाई मंदिर के पास रहने वाली माही शुक्ला किन्नर सम्मेलन में शामिल होने दिल्ली गई थी। सूने घर का फायदा उठाकर चोरों ने घर साफ कर दिया। चोरों ने घर में रखे जेवरात और नकदी पर हाथ मारा। पुलिस मामले में फिंगर प्रिंट और सीसीटीवी फुटेज से चोरों को खंगाल रही है।
ग्वारीघाट पुलिस ने बताया कि बादशाह मंदिर के पास रहने वाली माही शुक्ला ने रिपोर्ट दर्ज़ कराई कि वह 6 सितंबर को अपने घर मे ताला लगाकर किन्नर सामाज के कार्यक्रम मे फरिदावाद दिल्ली गयी हुयी थी। 10 सिंतबर को बादशाह हलवाई मंदिर गली नं 01 स्थित अपने घर आयी। घर का दरवाजा खोलकर अंदर गयी तो देखा कि कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा घर के गेट से कूदकर प्रवेश किया है। घर के अलमारी का ताला तोडकर उसमे रखे सोने चेन, तीन अंगुठी, एक कान की झुमकी, चांदी की पायल, तथा घर मे लगा पानी का पम्प नगदी 30,000 रूपये चोरी कर ले गया।
