khabar abhi tak

अब घर बैठे मिलेगा ट्रक परमिट, दलाली पर शिकंजा



जबलपुर। जबलपुर सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों के वाहन स्वामियों के लिए परिवहन मुख्यालय ने व्यवस्था को सरल बनाते हुए बड़ा कदम उठाया है। अब लोगों को ट्रकों के परमिट, वाहन ट्रांसफर, एनओसी जारी करने और एचपीए निरस्त कराने जैसे महत्वपूर्ण कार्यों के लिए आरटीओ दफ्तर जाने से मुक्ति मिलेगी। यह पूरी प्रक्रिया अब ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से संचालित होगी, जहां आवेदन करते ही काम पूरा हो जाएगा। लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस, लाइसेंस रिन्युअल, डुप्लीकेट लाइसेंस और वाहन फिटनेस की सुविधा पहले से ही डिजिटल रूप से संचालित हो रही है। इस तकनीक आधारित प्रक्रिया का मुख्य उद्देश्य सालों से चल रहे बिचौलियों और दलाली के नेटवर्क को जड़ से मिटाना है।

​बिना दफ्तर जाए स्क्रीन पर मिलेंगे नेशनल परमिट

​नई डिजिटल प्रणाली के तहत ऑल इंडिया परमिट स्वतः ऑनलाइन जनरेट होकर आवेदकों को सीधे मिल जाएंगे। आवेदक घर बैठे ही आवश्यक शुल्क चुकाकर अपने दस्तावेज डाउनलोड कर सकेंगे। नई गाड़ी खरीदने वालों को नंबर प्लेट व पंजीयन के लिए सरकारी दफ्तर नहीं जाना होगा, क्योंकि डीलर्स को ही रजिस्ट्रेशन का सीधा अधिकार दिया जा रहा है। मध्य प्रदेश के 5 जिलों में यह सफल प्रयोग शुरू हो चुका है, जिसे अब जबलपुर में भी चंद दिनों के भीतर पूरी तरह लागू किया जाएगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak