khabar abhi tak

आडिट ऑफीसर, समिति प्रबंधक 8 हजार की रिश्वत लेते ट्रेप

जबलपुर। नरसिहपुर की विपणन सहकारी समिति मर्यादित के प्रभारी प्रबंधक और ऑडिट ऑफीसर को सोमवार की सुबह आठ हजार की रिश्वत लेते हुए लोकायुक्त टीम ने ट्रेप किया। टीम ने रिश्वत की राशि जब्त कर ली है। टीम के मुताबिक रिश्वत की यह राशि ऑडिट में आपत्ति नहीं किए जाने पर ली जा रही थी।

लोकायुक्त एसपी ने बताया कि राजेंद्र सिंह ऑडिट ऑफिसर कार्यालय उपआयुक्त सहकारी संस्थाये नरसिहपुर, अमित श्रीवास्तव प्रभारी प्रबंधक विपणन सहकारी समिति मर्यादित नरसिहपुर को विपणन सहकारी समिति मर्यादित नरसिहपुर में ट्रेप किया गया।

एसपी का कहना है कि आवेदक अशोक कुमार पटेल निवासी ग्राम मेघ तहसील गोटेगांव, जो सेवा सहकारी समिति बरहटा का वर्ष 2025-26 का ऑडिट, ऑडिट ऑफिसर राजेंद्र सिंह कार्यालय उपआयुक्त सहकारीता जिला नरसिहपुर के द्वारा किया जा रहा है। समिति बरहटा का ऑडिट करने एवं ऑडिट में आपत्ति नहीं लगाने के एवज में ऑडिट ऑफिसर राजेंद्र सिंह द्वारा 20000 रुपए  रिश्वत
की मांग की जा रही थी। इसकी शिकायत आवेदक द्वारा लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक  कार्यालय जबलपुर में की थी। शिकायत सत्यापन के दौरान आरोपी ऑडिट ऑफिसर राजेंद्र सिंह 8000 रिश्वत लेने के लिए तैयार हो गए थे। आरोपी राजेंद्र सिंह ऑडिट ऑफिसर की उपस्थिति में सहआरोपी अमित श्रीवास्तव को कार्यालय विपणन सहकारी समिति मर्यादित नरसिहपुर में सोमवार को रिश्वत की राशि लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया ।’ट्रेप दल सदस्य.में टीएलओ निरीक्षक राहुल गजभिए, निरीक्षक जितेंद्र यादव सहित अन्य मौजूद रहे। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak