khabar abhi tak

जबलपुर रेल मंडल में पेयजल गुणवत्ता अभियान आयोजित, कॉलोनी, रेलवे स्कूल एवं रनिंग रूम में जांच

जबलपुर। रेलवे कर्मचारियों एवं उनके परिवारों को स्वच्छ, सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण पेयजल उपलब्ध कराने तथा जलजनित रोगों की रोकथाम के उद्देश्य से जबलपुर रेल मंडल के स्वास्थ्य विभाग द्वारा पेयजल गुणवत्ता जांच अभियान चलाया गया।

मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (CMS), जबलपुर डॉ. शैलेन्द्र दीक्षित के निर्देशन में आयोजित इस अभियान के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा जबलपुर कॉलोनी, रेलवे स्कूल एवं रनिंग रूम में स्थित विभिन्न वाटर कूलर एवं वाटर स्टैंड से पेयजल के नमूने एकत्रित किए गए। इन नमूनों को आवश्यक बैक्टीरियोलॉजिकल जांच हेतु भेजा गया।

अभियान के दौरान मौके पर उपलब्ध पेयजल में अवशिष्ट क्लोरीन (Residual Chlorine) एवं TDS (Total Dissolved Solids) की भी जांच की गई। इन जांचों के माध्यम से पेयजल की गुणवत्ता एवं शुद्धता का तत्काल आकलन किया गया।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित इस अभियान का उद्देश्य रेलवे परिसरों में उपलब्ध पेयजल की गुणवत्ता की नियमित निगरानी सुनिश्चित करना तथा कर्मचारियों एवं उनके परिवारों के स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाना है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak