khabar abhi tak

बैरियर तोड़कर भागी लग्जरी कार, कार से बरामद हुई 4 लाख की ब्रांडेड शराब, देखें वीडियो



जबलपुर।
बरगी में धूमा से अंग्रेजी शराब की सप्लाई करने वाली एक लग्जरी कार गुरूवार रात पुलिस का बैरियर तोड़कर भागी। पुलिस ने का का पीछा किया तो आगे चलकर कार डिवाइडर से टकरा गई। मौके पर चालक ने भागने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने उसे धरदबोचा। पुलिस ने कार की छानबीन की तो उसमें ब्रांडेड अंग्रेजी शराब भरी हुई थी। पुलिस ने कार समेत शराब जब्त की। 

थाना प्रभारी बरगी नीलेश दोहरे ने बताया कि दौरान पेट्रोलिंग मुखबिर से सूचना मिली काले रंग की स्कार्पियो क्रमांक एमपी 20 जेड डब्ल्यु 5181 में धूमा तरफ से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब लोड कर जबलपुर तरफ आ रही है। सूचना पर ग्राम निगरी कैनाल के पास चैकिंग की गई, तभी स्कार्पियो क्रमांक एमपी  20 जेड डब्ल्यु 5181 धूमा तरफ से आते दिखी, जिसे रोकने का प्रयास किया। चालक स्कार्पियो को तेज गति से चलाकर जबलपुर तरफ टोल प्लाजा का बूम बेरियर तोड़ता हुआ भागा, जिसका पीछा करने पर चालक अपने वाहन को दून स्कूल के सामने भारत बेंज के बाजू की कच्ची सड़क पर वाहन ले जाकर डिवाईडर से टकरा  दिया। इससे स्कार्पियो छतिग्रस्त हो गई। कार चालक को घेराबंदी कर पकड़ा। पूछताछ में चालक ने अपना नाम आशुतोष शिवहरे निवासी बेलखाडू बताया। स्कार्पियो की तलाशी लेने पर 4 लाख 1 हजार 560 रूपये की 359 बॉटल ब्रांडेड शराब तथा 1 मोबाईल एवं परिवहन मे प्रयुक्त स्कार्पियो एमपी 20 जेड डब्ल्यू 5181 जब्त किया। पुलिस चालक से उक्त शराब कहां से और कैसे प्राप्त किया, के सम्बंध में पूछताछ कर रही है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak