khabar abhi tak

रेलवे के कोचिंग डिपो के सीएंडडबलू वाहन पार्किंग से एक्टिवा चोरी, स्टैंड बना शराबियों का अड्डा


जबलपुर.
रेलवे के कोचिंग डिपो क्षेत्र स्थित सीएंडडबलू के वाहन स्टैंड अपराधियों का गढ़ बन चुका है, यहां से अभी तक पेट्रोल, वाहन की बैट्री की चोरी की घटनाएं सामने आती रही हैं, लेकिन बीती रात एक्टिवा ही चोरी चली गई. जिससे यहां की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गये हैं. कर्मचारियों ने इस घटना पर रोष जताते हुए कहा है कि देर रात वाहन स्टैंड अपराधियों का गढ़ बन गया है, जहां जमकर शराब पी जाती है.

घटना के संबंध में बताया जाता है कि कोचिंग डिपो में कार्यरत जितेंद्र कुमार (जित्तू) वर्मा अपनी होंडा एक्टिवा क्रमांक एमपी20-एसजेड-4854 वाहन स्टैंड में खड़ा कर ड्यूटी पर गये, सुबह लौट कर आये तो देखा कि उनकी एक्टिवा वहां नहीं थी. काफी खोजबीन की, जब नहीं मिली तो इसकी सूचना पुलिस थाना, कोचिंड डिपो में अधिकारी से लिखित में की है.

वाहन स्टैंड में लगा सीसीटीवी बना शो पीस, सुरक्षा गार्ड भी तैनात नहीं

वाहन चोरी की घटना से कर्मचारियों में रोष है। कर्मचारियों का कहना है कि इस वाहन स्टैंड में सैकड़ों कर्मचारी अपना वाहन रोजाना खड़ा करते हैं. लेकिन यहां पर जो सीसीटीवी कैमरा लगा है, वह चालू नहीं है, मात्र शो पीस बना हुआ है. साथ ही काफी दिनों से यहां पर सुरक्षा कर्मी भी तैनात नहीं है. जिससे चोरी की घटना की आशंका बनी हुई है.

असामाजिक तत्वों का लगा रहता है जमावड़ा

कर्मचारियों ने कहा है कि इस वाहन स्टैंड में देर रात बाहरी क्षेत्र के असामाजिक तत्वों का जवावड़ा लगा रहता है. वे लोग स्डैंड के अंदर ही जमकर शराब खोरी तो करते ही हैं, साथ ही गांजा व अन्य नशीले पदार्थों का सेवन करते हैं. ऐसे तत्वों पर अंकुश लगाना जरूरी है। साथ ही यहां पर चौबीसों घंटे सुरक्षा गार्ड की तैनाती व सीसीटीवी कैमरा चालू किये जाने की मांग कर्मचारियों ने रेल प्रशासन से की है.

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak