khabar abhi tak

इंदौर से जबलपुर आए मनीष भारद्वाज, बने नए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक



जबलपुर। राज्य शासन के गृह विभाग द्वारा आज जारी आदेश के तहत भारतीय पुलिस सेवा और राज्य पुलिस सेवा के 8 अफसरों की नवीन पदस्थापना तय की गई है। इस प्रशासनिक व्यवस्था में सिहोरा एसडीओपी वर्ष 2023 बैच भापुसे आदित्य सिंघारिया को खंडवा, त्योंथर एसडीओपी मनस्वी शर्मा को उज्जैन और महिदपुर एसडीओपी जेण्डेन लिंगजर्पा को ग्वालियर में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। इंदौर एसीपी मनीष भारद्वाज जबलपुर एएसपी और नागदा सीएसपी विक्रम अहिरवार भोपाल जोन 3 में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त बने हैं। वर्ष 1998 बैच रापुसे घनश्याम मालवीय एवं वर्ष 2002 बैच शालिनी दीक्षित पुलिस मुख्यालय भोपाल में सहायक पुलिस महानिरीक्षक तथा वर्ष 2001 बैच महेन्द्र तारणेकर शाजापुर में एएसपी बनाए गए हैं।

​वल्लभ भवन से नई जिम्मेदारियों के आदेश जारी

​मंत्रालय स्थित गृह विभाग की अवर सचिव अन्नू भलावी के हस्ताक्षर से यह स्थानांतरण सूची जारी की गई है। प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से जारी इस सूची में शामिल सभी 8 अफसरों को तत्काल प्रभाव से अपने नवीन पदस्थापना स्थल पर पहुंचकर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। जारी दिशा-निर्देशों में स्पष्ट किया गया है कि यह सभी पदस्थापनाएं आगामी आदेश तक पूर्णतः अस्थायी रहेंगी। मैदानी स्तर पर कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए अफसरों को बिना किसी विलंब के अपने निर्धारित नवीन दायित्वों का निर्वहन शुरू करने को कहा गया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak