khabar abhi tak

बीच-बचाव करने पर दो युवकों ने आरक्षक पर किया चाकू से हमला

छिंदवाड़ा। छिंदवाड़ा के स्वामी विवेकानंद परिसर स्थित चाय की दुकान पर उस वक्त हड़कम्प मच गया, जब बीच बचाव करने पहुंचे एसएएफ आरक्षक पर दो युवकों ने चाकू से हमला कर दिया। हमले में घायल आरक्षक को पुलिस ने उपचार के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचाकर आरोपी युवक को सरगर्मी से तलाश करते हुए बंदी बना लिया। 

                          पुलिस के अनुसार एसएएफ में आरक्षक मुकेश मालवी बीती रात स्वामी विवेकानंद परिसर स्थित चाय की दुकान पर चाय पीने पहुंचे थे। इसी दौरान वहां दो युवकों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो रहा था। मुकेश विवाद शांत कराने के लिए दोनों युवकों के पास पहुंचे। इसी दौरान एक युवक ने उन पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में आरक्षक घायल हो गए। घटना के बाद उनका उपचार कराया गया। पुलिस ने मामले में गुलाबरा निवासी सारंग उर्फ नकुल अरगुंडे के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी से घटना को लेकर पूछताछ कर रही है।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak