khabar abhi tak

एसडीएम कार्यालय का घेराव कर किसानों ने किया प्रदर्शन, बोले, सिर्फ ज्ञापन लेते है,समाधान नहीं होता है

जबलपुर। जबलपुर के सिहोरा में आज भारतीय किसान यूनियन टिकैत के नेतृत्व में किसानों ने एसडीएम कार्यालय का घेराव कर करीब एक घंटे तक प्रदर्शन किया। इस दौरान किसानों ने आरोप लगाया कि प्रशासन ज्ञापन तो ले लेता है, लेकिन समस्याओं का समाधान नहीं करता।

                                       किसानों ने धान की गिरदावरी पूरी कराने, पंजीयन की तारीख बढ़ाने और प्रति एकड़ 25 क्विंटल धान खरीदने की मांग की। उन्होंने शामिल खातों का बिना स्टांप के एक नाम पर पंजीयन करने को भी कहा। इसके अलावा, कृषि पंपों के बढ़े बिजली बिल कम करने, बिजली सप्लाई ठीक करने, खराब ट्रांसफार्मर बदलने, रबी सीजन में पर्याप्त खाद उपलब्ध कराने और नहरों का रखरखाव ठीक करने की मांग रखी गई। किसानों ने पराली प्रबंधन के लिए कृषि यंत्र और गांवों में अवैध शराब बिक्री पर रोक की भी मांग की। प्रदर्शन के बाद एसडीएम ज्योति परस्ते को कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा गया।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak