khabar abhi tak

अमर बलिदानियों शंकर शाह और रघुनाथ शाह को किया नमन



अबॉक्स ने प्रतिमा स्थल पर दी भावभीनी श्रद्धांजलि

​जबलपुर। आदिवासी बहुजन अधिकार कल्याण संघ अबॉक्स ने अमर शहीद शंकर शाह एवं कुंवर रघुनाथ शाह के शहादत दिवस पर उनकी प्रतिमा स्थल पहुंचकर पुष्पांजलि अर्पित की। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष देवेश चौधरी के नेतृत्व में उपस्थित सदस्यों ने क्रांतिवीरों के ऐतिहासिक त्याग को आदरपूर्वक स्मरण किया। इस श्रद्धांजलि सभा में तरुण रोहितास, सी एस सिरसाठ, दिनेश चौधरी, डॉ माणिकलाल, राजकुमार सिंह, लखन चौधरी, दीपक चौधरी, जीवन लाल जाटव और डेनियल इब्राहिम सहित अनेक कार्यकर्ता शामिल रहे। सभी पदाधिकारियों ने अमर सपूतों के संघर्ष और योगदान को प्रेरणादायक बताते हुए उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त की।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak