जबलपुर। सेठीनगर में एक बदमाश घर से नशीले इंजेक्शन बेचकर कमाई कर रहा था। पुलिस ने छापा मारकर इसका खुलासा किया है। छापे में पुलिस को बंद फ्रिज में नशीले इंजेक्शन मिले हैं। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि नशे के आदी लोग उसके पास इंजेक्शन लेने आते हैं। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से नशे के इंजेक्शन जब्त किए।
| आरोपी |
नशीले इंजेक्शन रखने के संबंध में पूछताछ करने पर बताया कि नशा के आदी लोग नशीले इंजेक्शन लेने आते हैं जिन्हें महगें दामों में बेचता है। पुलिस ने आरोपी बड़कू सोनकर के कब्जे से 24 नग नशीले इंजेक्शन तथा इंजेक्शन बिक्री के 3 हजार 950 रूपये जब्त किए। पुलिस का कहना है कि पकड़ा गया आरोपी बड़कू सोनकर आपराधिक प्रवृति का व्यक्ति है, जिसके विरूद्ध पूर्व से आर्म्स एक्ट, सट्टा एक्ट, एनडीपीएस एक्ट, आबकारी एक्ट के आधा दर्जन अपराध पंजीबद्ध हैं।