विश्व हिंदू महासंघ के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि भू-माफिया हाजी शकील और शाहिद लम्बे समय से अमखेरा, कुदवारी सहित शहर के विभिन्न इलाकों में स्थित शासकीय जमीनों पर अवैध रूप से कब्जा कर रहे हैं। इतना ही नहीं, इन जमीनों पर अवैध प्लॉटिंग कर इन्हें आम जनता को धोखे में रखकर बेचा जा रहा है, जिससे न केवल शासन को करोड़ों रुपये के राजस्व का चूना लग रहा है, बल्कि आम नागरिक भी धोखाधड़ी का शिकार हो रहे हैं। विहिप कार्यकर्ताओं ने तहसील चौक पर पुतला दहन के पश्चात संघ के प्रतिनिधियों ने प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई कि हाजी शकील और शाहिद द्वारा अमखेरा, कुदवारी एवं शहर के अन्य हिस्सों में शासकीय जमीनों पर किए गए सभी अवैध कब्जों को तुरंत बुलडोजर चलाकर ध्वस्त किया जाए। भू-माफियाओं के खिलाफ भू-माफिया अधिनियम एवं धोखाधड़ी की गंभीर धाराओं के तहत आपराधिक मामला दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। जो शासकीय भूमि अवैध कब्जे में है, उसे तत्काल शासन के अधीन वापस लिया जाए। इस उग्र विरोध प्रदर्शन एवं पुतला दहन कार्यक्रम में विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष विकास कुमार खरे तथा जिला अध्यक्ष नीरज पाठक की विशेष उपस्थिति रही। उनके साथ अभय श्रीवास्तव, बिट्टू श्रीवास समेत संगठन के अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे। प्रदेश अध्यक्ष विकास कुमार खरे एवं जिला अध्यक्ष नीरज पाठक ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने इन भू-माफियाओं के खिलाफ शीघ्र और ठोस दंडात्मक कदम नहीं उठाए, तो विश्व हिंदू महासंघ उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा।
जबलपुर। शहर में लगातार पैर पसार रहे भू-माफियाओं और शासकीय भूमियों पर हो रहे अवैध कब्जों के खिलाफ आज विश्व हिंदू महासंघ ने मोर्चा खोल दिया। अमखेरा, कुदवारी एवं शहर के अन्य प्रमुख स्थानों पर स्थित शासकीय/सरकारी जमीनों पर भू-माफिया हाजी शकील और शाहिद द्वारा किए जा रहे अवैध कब्जे और जमीनों की बेधड़क बिक्री के विरोध में संघ के कार्यकर्ताओं ने तहसील चौक पर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने शासन-प्रशासन और भू-माफियाओं के खिलाफ जमकर नारेबाजी की एवं भू-माफिया हाजी शकील तथा शाहिद का पुतला दहन कर अपना कड़ा विरोध दर्ज कराया।
Tags
jabalpur