khabar abhi tak

गजब की दबंगई ! आधी रात वाहनों में तोड़फोड़, वीडियो वायरल



जबलपुर।
बेलबाग के तुलसी मोहल्ला में सोमवार देर रात गजब की दबंगई सामने आई है। पांच-छह लोगों ने हो-हल्ला करते हुए वहां खड़े वाहनों के शीेशे तोड़ दिए और धमकाते हुए भाग गए। वारदात के दौरान मोहल्ले का कोई भी व्यक्ति घर से बाहर नहीं निकला। मामले की पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई और उन्हें वारदात का सीसीटीवी फुटेज सौंपा गया है।

बेलबाग पुलिस ने बताया कि तुलसी मोहल्ला निवासी शिवांगी पैगवार ने एफआईआर की है कि उसके घर के सामने देर रात करीब दो बजे अचानक हो-हल्ला मचने लगा। अपशब्द सुनाई देने लगे और थोड़ी देर में वहां खड़े वाहनों में तोड़फोड़ की आवाजें आने लगी। काफी देर तक चले इस वारदात में डरे-सहमें लोग अपने घरों में ही दुबके रहे।

बेलबाग पुलिस ने प्रथम दृष्टया बताया है तुलसी मोहल्ला में खड़ा वाहन एमपी 20 एलएएस 787 को तोड़ दिया गया है। इसके अलावा अन्य वाहनों में भी लाठी चलाई गई है। दरअसल, पुरानी रंजिश को लेकर बाई का बगीचा में कथित शिवांश गौतम, कार्तिक कोरी और उनके साथियों द्वारा तोड़फोड़ किए जाने का मामला सामने आ रहा है। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak