जबलपुर। कुंडम, डिंडौरी, मंडला की ओर से पानी की आवक कम होते ही बरगी का जलस्तर गिर गया है। बांध के खोले गए 13 गेट बंद कर दिए गए है। इसमें 8 गेट पहले बंद किए गए थे और शेष 5 गेट सोमवार को बंद किए गए हैं। बरगी बांध प्रशासन के मुताबिक मौजूदा हालात में बांध के जलभराव की क्षमता 421.45 मीटर दर्ज की गई है। बांध में आने वाले पानी की क्षमता 880 क्यूमेक है। इससे मौजूदा समय में बांध की नहरों से 212 क्यूमेक पानी छोड़ा जा रहा है। बांध की लाइव कैपिसिटी 2856 मीटर क्यूमेक याने 89.81 प्रतिशत है। गत वर्ष के आंकड़ों पर नजर डाले तो बांध का जल स्तर 422.50 मीटर था। लाइव कैपिसिटी 3125 मीटर क्यूमेक थी याने 98.27 प्रतिशत रहा।