khabar abhi tak

विवेक शुक्ला बने परशुराम वंशज समिति के जिला अध्यक्ष



जबलपुर। भगवान परशुराम वंशज समिति का विधिवत विस्तार करते हुए सिविल लाइंस निवासी विवेक शुक्ला को संगठन का नया जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। यह दायित्व उन्हें समिति संरक्षक द्वय योगेंद्र दुबे व राम दुबे की अनुशंसा पर प्रदेश अध्यक्ष रजनीश पांडेय द्वारा सौंपा गया, साथ ही उन्हें शीघ्र स्थानीय कार्यकारिणी तैयार करने के पूर्ण अधिकार भी प्रदान किए गए हैं। इस महत्वपूर्ण घोषणा के उपरांत समाज में हर्ष का माहौल देखा गया, जहां पंडित सुधीर नायक, अटल उपाध्याय, कपिल दुबे, अरविंद दुबे, आशीष तिवारी, अभय उपाध्याय, मुकुट शुक्ला तथा अन्य प्रबुद्ध वरिष्ठजनों ने नवनियुक्त पदाधिकारी को शुभकामनाएं दीं।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak