khabar abhi tak

जबलपुर-अजमेर दयोदय एक्सप्रेस सहित चार ट्रेनें 20 दिनों तक कोटा स्टेशन नहीं आएंगी

जबलपुर। पश्चिम मध्य रेलवे के कोटा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या-3 पर पुनर्विकास कार्य के लिए 29 सितम्बर से 18 अक्टूबर 2026 तक कुल 20 दिनों का ब्लॉक लिया जाएगा। इस अवधि में प्लेटफॉर्म-3 ट्रेनों के आवागमन के लिए उपलब्ध नहीं रहेगा। ब्लॉक के दौरान प्लेटफॉर्म-3 पर आने वाली अन्य ट्रेनों को आवश्यकता एवं उपलब्धता के अनुसार प्लेटफॉर्म संख्या 4, 2, 1, 1-ए अथवा अन्य उपलब्ध प्लेटफॉर्म से संचालित किया जाएगा।

चार ट्रेनें कोटा स्टेशन नहीं आएंगी

ब्लॉक अवधि में गाड़ी संख्या 14813 जोधपुर-भोपाल, 14814 भोपाल-जोधपुर, 12181 जबलपुर-अजमेर एवं 12182 अजमेर-जबलपुर परिवर्तित मार्ग गुडला–कोटा चंबल केबिन–सोगरिया होकर संचालित होंगी। ये ट्रेनें इस अवधि में कोटा स्टेशन नहीं आएंगी तथा सोगरिया स्टेशन पर इनका अस्थायी ठहराव रहेगा।

सोगरिया पर समाप्त/प्रारंभ होंगी चार ट्रेनें

गाड़ी संख्या 19812 इटावा-कोटा, 22984 इंदौर-कोटा एवं 61634 बीना-कोटा ब्लॉक अवधि में कोटा के बजाय सोगरिया स्टेशन पर यात्रा समाप्त करेंगी। वहीं गाड़ी संख्या 61633 कोटा-बीना कोटा के बजाय सोगरिया स्टेशन से अपनी यात्रा प्रारंभ करेगी।

रेलवे ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि ब्लॉक अवधि में यात्रा से पूर्व अपनी ट्रेन के संचालन एवं प्लेटफॉर्म की अद्यतन जानकारी एनटीईएस, रेल मदद 139 अथवा स्टेशन सूचना प्रणाली से प्राप्त कर लें।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak