khabar abhi tak

जबलपुर : कटंगी के बोरिया के समीप पेड़ सड़क पर गिरा, दमोह मार्ग घंटों रहा बाधित

जबलपुर. जिले के कटंगी के समीप बोरिया 14 मील सड़क पर शुक्रवार की तड़के एक पेड़ बीच सड़क पर गिर गया, जिससे दोनों ओर का यातायात घंटों अवरुद्ध रहा। बताया जाता है कि जिस समय पेड़ गिरा, उस समय कोई वाहन वहां पर नहीं था, अन्यथा कोई बड़ा हादसा हो सकता था.

बताया जाता है कि है कि जबलपुर-दमोह मार्ग पर 14 मील बोरिया के पास पेड़ गिरने से यातायात व्यवस्था काफी समय तक अवरुद्ध रही। सड़क के बीचोंबीच पेड़ आ जाने से दोनों ओर वाहनों के पहिए थम गए और देखते ही देखते मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। करीब कई घंटे तक जाम की स्थिति बनी रहने से राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। दोनों तरफ से आने-जाने वाले वाहनों को निकलने के लिए जगह नहीं मिलने के कारण जाम बढ़ता चला गया। इस दौरान जबलपुर और दमोह की ओर जाने वाले यात्री वाहनों के साथ भारी वाहन भी फंसे रहे।

घंटों थमा रहा यातायात

सड़क बाधित होने के कारण वाहन चालक काफी देर तक सड़क खुलने का इंतजार करते रहे। कई लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में देरी हुई। मार्ग पर यातायात का दबाव अधिक होने के कारण पेड़ हटाए जाने तक स्थिति बनी रही। बाद में पेड़ को हटाकर मार्ग से यातायात बहाल कराया गया। 


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak