khabar abhi tak

हनुमानताल क्षेत्र में बाइक का धक्का लगने पर युवक पर सगे भाईयों ने बका व चाकू से किया प्राणघातक हमला

जबलपुर। हनुमानताल थानान्तर्गत चार खम्बा चौराहा पर मोटर साइकल का धक्का लगने पर तनवीर उर्फ नौशाद व उसके भाई सोहेल ने रिहान पर बके से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में रिहान के सिर, आंख के पास, हाथ व पैर में गंभीर चोटें आई। हमला होते देख आसपास के लोग एकत्र हो गए, जिसपर हमलावर भाग निकला। हमले में घायल रिहान को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां पर घायल रिहान की हालत को देखते हुए भरती कर लिया गया है। वहीं बीच बचाव करने पर मोहम्मद जुनैल को भी चोटें आई है।

                          पुलिस के अनुसार मोहम्मद जुनैल उम्र 20 वर्ष निवासी गली नम्बर 11 आजाद नगर मोहरिया अपनी मौसी के लड़के रिहान के साथ रात 11 बजे के लगभग नई बस्ती गोहलपुर जाने निकला। वह चार खम्बा चौराहा से आगे बढ़ रहा था। इस दौरान सड़क किनारे खड़े तनवीर उर्फ नौशाद को गाड़ी का धक्का लग गया। इसी बात पर  तनवीर उर्फ नौसाद गाली गलौज करते हुये गाड़ी देखकर निकालने के लिये कहा, जुनैल व रिहान ने गालियां देने से मना किया तो तनवीर उर्फ नौसाद व तनवीर का भाई सोहेल ने गाली गलौज करने लगे तनवीर उर्फ नौसाद ने जान से मारने की नियत से बका से हमलाकर रिहान के सिर में तथा सोहेल ने  चाकू से हमलाकर उसके गाल में आंख के नीचे चोट पहुॅचा दी। हमला होते देख भाई जुनैल ने बीच बचाव किया तो उसके साथ भी दोनों भाईयों ने मारपीट कर दी। हमला होते देख आसपास के लोग एकत्र हो गए, जिसपर दोनों भाई धमकी देते हुए भाग निकले। हमले में घायल रिहान को लेकर जुनैल व अन्य लोग थाना पहुंच गए, जहां पर पुलिस ने देखा तो तत्काल अस्पताल पहुंचाकर हमलावरों के खिलाफ धारा 109(1), 296(बी), 3(5) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर तलाश शुरु कर दी है। 


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak