khabar abhi tak

बिजली चोरों पर सख्ती : मीटर निकालने के बाद भी डायरेक्ट बिजली जलाये जाने पर भेजा गया जेल

जबलपुर. बिजली चोरों के विरूद्ध चलायी जा रही मुहिम को लोक अदालत के बाद भी जारी रखते हुए जबलपुर में विद्युत विभाग द्वारा बकाया राशि वसूली हेतु कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है।

उल्लेखनीय है कि  घोड़ा नक्कास, हनुमानताल निवासी, एजाज अहमद वल्द अब्दुल रसीद के परिसर में पूर्व में विद्युत कनेक्शन आईवीआरएस 1814006022 पर मीटर स्थापित था। उपभोक्ता द्वारा बिजली बिल जमा नहीं करने के कारण बिजली बिल की राशि 97665 रुपये बकाया होने पर सितम्बर 2023 में एजाज अहमद का मीटर निकालकर कनेक्शन को स्थायी रूप से विच्छेदित कर दिया गया था, परन्तु इसके बाद भी संबंधित उपभोक्ता द्वारा अनाधिकृत रूप से बिजली जलाये जाने की शिकायत प्राप्त हो रही थी। 

इसी सिलसिले में क्षेत्र की कनिष्ठ अभियंता श्रीमती आकांक्षा परिहार द्वारा 21 दिसम्बर, 2023 को आकस्मिक रूप से निरीक्षण करने पर यह पाया गया कि उपभोक्ता का मीटर निकाल लिया गया है परन्तु उसके बावजूद भी उनके द्वारा डायरेक्ट बिजली का उपयोग किया जा रहा था, जिसके फलस्वरूप धारा 135/138 के अंतर्गत पंचनामा की कार्यवाही पूर्ण कर प्रकरण विशेष न्यायालय में पेश किया गया था। विशेष न्यायालय द्वारा इस प्रकरण में जारी गिरफ्तारी वारंट के विरूद्ध विगत दिवस हनुमानताल याना एवं विद्युत विभाग के संयुक्त अभियान में एजाज अहमद को गिरफ्तार किया गया इसके उपरांत माननीय विशेष न्यायाधीश महोदय द्वारा उसे जेल भेज दिया गया।

इसी तरह राजीवनगर, माढोताल निवासी, नरेश राठौर के विरूद्ध वर्ष 2017 में दर्ज बिजली चोरी के प्रकरण में पेनाल्टी की राशि जमा नहीं करने पर माननीय विशेष न्यायालय द्वारा जारी गिरफ्तारी वारंट के तहत पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किये जाने पर माननीय न्यायालय द्वारा विगत दिवस इन्हें भी सीधे जेल भेज दिया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak