बताया गया है कि चित्रकूट स्थित गुप्त गोदावरी में राजेश पटेल की मोबाइल की दुकान है। आरोप है कि मोबाइल चोरी के शक में राजेश और दो अन्य लोग नाबालिग को दुकान के अंदर ले गए। वहां बच्चे के कपड़े उतारकर उसके हाथ-पैर बांधे और मारपीट की गई। पीडि़त के पिता का आरोप है कि घटना की जानकारी मिलने पर वे दुकान पहुंचे। उन्होंने वीडियो बनाते हुए शटर उठाया और अंदर गए। इसी दौरान आरोपियों ने उनका मोबाइल छीन लिया। पीडि़त के पिता ने आरोप लगाया है कि बच्चे को करंट लगाकर टॉर्चर किया गया। उसके पैरों के नाखून उखाड़ दिए। घटना से जुड़े एक वीडियो में नाबालिग के साथ मारपीट किए जाने का दावा किया जा रहा है। पुलिस वीडियो और अन्य साक्ष्यों की जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पिता की शिकायत पर राजेश पटेल पिता भैरमदीन पटेल, रिंकू पटेल पिता हीरालाल पटेल और शिवाकांत पटेल पिता स्वर्गीय कमलेश पटेल, सभी निवासी ग्राम टेढ़ी, थाना नयागांव के खिलाफ अपराध क्रमांक 325/26 दर्ज किया गया है।
सतना। सतना के चित्रकूट स्थित गुप्त गोदावरी में मोबाइल चोरी के शक में 8 साल के नाबालिग को निर्वस्त्र कर बुरी तरह पीटा, यहां तक कि हाथ,पैर बांधकर करंट लगाया है। पुलिस ने मामले बालक के पिता की शिकायत पर प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है।
Tags
satna