पुलिस के अनुसार ग्राम मुडिया में रहने वाला विवेक पटेल उम्र 22 वर्ष रोज की तरह शाम के वक्त काम से घर आया और किसी बिना किसी से बातचीत किए अपने कमरे में चला गया। परिजन कुछ समझ पाते इससे पहले विवेक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। काफी देर तक विवेक कमरे से बाहर नहीं आया तो परिजन चितिंत हो गए, उन्होने आवाज लगाई लेकिन कोई जबाव न मिलने पर कमरे में पहुंच गए, देखा तो विवेक फांसी के फंदे पर लटक रहा है। विवेक को इस हालत में देख परिजनों में चीख पुकार मच गई। किसी तरह विवेक को फंदे से उतारकर मेडिकल अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर डाक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। घटना की खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए थे, जिन्होने पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मर्ग कायम कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मर्ग जांच में जो भी तथ्य सामने आएगें उस आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।
जबलपुर। माढ़ोताल थानान्तर्गत ग्राम मुडिया पाटन बायपास के समीप रहने वाले युवक विवेक पटैल ने बीती शाम सात बजे के लगभग फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। विवेक को फ ांसी के फंदे पर लटकते देख परिजनों में चीखपुकार मच गई। विवेक को उतारकर मेडिकल अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर डाक्टरों ने जांच के बाद विवेक को मृत घोषित कर दिया।
Tags
jabalpur