khabar abhi tak

मारपीट कर पहले पैसा छीना फिर वापस करने से मुकर गए युवक

फाइल फोटो

जबलपुर।
बरेला के बाजार मोहल्ला में पापुलर फैक्टरी में काम करने वाले एक युवक के साथ दो शातिर युवकों ने मारपीट कर उसका रूपयों से भरा बैग छीन लिया। मौके पर दो साथियों के पहुंचने पर आरोपी भाग गए लेकिन दोनों साथियों के बुलाने पर वे आए और पैसे वापस करने को कहने लगे लेकिन दस दिन से ज्यादा बीतने पर उन्होंने पैसे वापस नहीं किए। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से की। 

थाना बरेला में मंगलवार को आनंद मोहन यादव निवासी बरेला ने रिपोर्ट दर्ज़ कराई कि वह पापुलर फैक्टरी बिलहरी में काम करता है। 29 अगस्त के रात 9 बजे अस्सू गोटिया की मोटर सायकल देने बाजार मोहल्ला मंडी गया था। बाजार मोहल्ला मंडी में ट्रास्फार्मर के पास पप्पू बर्मन और श्याम शराब के नशे में खड़े थे। उसका हरे रंग का छोटा बैग झपट लिया और 8600 रूपये निकाल लिये। उसके साथ हाथ घूसो से मारपीट कर गालियां देकर जान से मारने की धमकी दे रहे थे। उसी समय अस्सू ठाकुर और अमित आ गये तो दोनों वहां से भाग गये थे। मारपीट से गर्दन, मुंह में चोट आयी थी। पप्पू बर्मन और उसके साथी ने उसके पैसे निकाल लिये है। तब दोनो अस्सू के बुलाने पर आये और पैसे वापस करने को कह रहे थे, लेकिन आज तक रूपये वापस नही किये है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak