बताया गया है कि चार खम्बा क्षेत्र में आज शाम के वक्त कुछ लोगों ने कचरे के ढेर में बच्चे का शव देखा तो स्तब्ध रह गए, उन्होने शव के पास घूम रहे आवारा कुत्तों को भगाते हुए पुलिस को खबर दी। इस दौरान क्षेत्रीय लोगों की भीड़ एकत्र हो गई,जिनके बीच तरह तरह की चर्चाएं व्याप्त रही। वहीं घटना की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और पूछताछ के बाद शव को उठाकर मेडिकल अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए पहुंचा दिया। पुलिस का कहना है कि घटनास्थल से कुछ दूरी पर मोतीनाला प्रसूतिका गृह है, इस तरह की घटना जांच का विषय है। पुलिस द्वारा आसपास लगे सीसीटीवी के फुटेज निकाले जा रहे है, ताकि मामले का खुलासा हो सके। वहीं अस्पताल में आने जाने वाले मरीजों के संबंध में जानकारी एकत्र की जाएगी।