khabar abhi tak

बेटे को पीठ पर बांधकर नदी पार कर रही थी मां, दोनों डूबे, बेटे की मौत, महिला गंभीर

मैहर। मैहर के अमदरा स्थित भरौली गांव में हृद्य विदारक हादसा हुआ है। यहां पर अपने 8 साल के बेटे को पीठ पर बांधकर उफनाती नदी पार कर रही थी। इस बीच अचानक तेज बहाव में दोनों डूबे गए, हादसे में बेटे की मौत हो गई। वहीं मां को किसी तरह गांव के लोगों ने बचाकर अस्पताल पहुंचाया। जहां पर महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। 

                         बताया गया है कि भरौली गांव की सबीना पति वीरेंद्र पटेल उम्र 40 वर्ष आज सुबह अपने 8 साल के बेटे सौरभ पटेल के साथ खेत जा रही थीं। इस दौरान सविता ने टमस नदी पार करने के लिए बेटे सौरभ को अपनी पीठ पर बांध लिया और नदी पार करने लगी। सविता नदी पार कर रही थी, तभी तेज बहाव आया और वे बहते हुए गहराई में जाकर डूब गए। दोनों को डूबते देख आसपास के लोगों में चीख पुकार मच गई। इस बीच गांव के लोगों सहित परिवार के सदस्य पहुंच गए और दोनों को बाहर निकालकर ले आए। इसके बाद तत्काल मैहर के शासकीय अस्पताल पहुंचाया। जहां पर डाक्टरों ने सौरभ को मृत घोषित कर दिया, वहीं महिला सविता पटेल की हालत को देखते हुए भरती कर लिया है। घटना को लेकर गांव में आज सुबह से ही मातम छाया रहा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मर्ग कायम कर लिया है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak