जबलपुर। भारतीय जनता पार्टी जबलपुर महानगर अध्यक्ष रत्नेश सोनकर ने महानगर में रिक्त पदों पर पदाधिकारियों की नियुक्ति की है। इसके तहत राहुल तिवारी को सह कार्यालय प्रभारी नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की अनुशंसा पर की गई है। राहुल तिवारी की नियुक्ति पर लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह, राज्यसभा सांसद सुमित्रा वाल्मीकि, सांसद आशीष दुबे, भाजपा प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन, जिला अध्यक्ष रत्नेश सोनकर, विधायक अशोक रोहाणी एवं अभिलाष पांडे, महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, जेडीए अध्यक्ष संदीप जैन, नगर निगम अध्यक्ष रिकुंज विज, जेडीए उपाध्यक्ष प्रशांत केसरवानी, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी श्रीकांत साहू और प्रदेश प्रवक्ता डॉ. वाणी अहलुवालिया, सोनू बचवानी, मनीष जैन कल्लू सहित जिला पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं ने शुभकामनाएं दीं।
