सिहोरा पुलिस के अनुसार ट्रक क्रमांक यूपी 72 डीटी 1287 में 15 गाय व 8 बछड़ों को क्रू रतापूर्वक भरकर चार तस्कर प्रयागराज से नागपुर के लिए निकले। जब वे सिहोरा मझौली बायपास रोड से आगे बढ़ रहे थे। इस दौरान पुलिस को खबर मिली, जिसपर पुलिस ने घेराबंदी करते हुए उक्त ट्रक को रोक लिया। तलाशी लेने पर गाय-बछड़े भरे मिले। पुलिस ने ट्रक में सवार दीपक गिरी, रोहित पठान, अमजद पठान और न्यासा नट को गिरफ्तार कर पशु क्रूरता अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर मवेशियों को सुरक्षित गोसलपुर की सम्मेद गिरी गौशाला पहुंचाया गया, जहां उनके लिए भूसा, चारा और पानी का इंतजाम किया गया। इसके बाद पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया है, जहां से चारों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेेज दिया गया है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि मवेशियों को इलाहाबाद से नागपुर क्यों और कैसे ले जाया जा रहा था। पुलिस का कहना है कि आरोपियों के पास पशुओं के परिवहन व खरीदी से संबंधित कोई भी वैध दस्तावेज नहीं मिले है।
Tags
jabalpur