जबलपुर। गोसलपुर पुलिस ने देर रात दो बजे के लगभग ग्रामीण एरिया बेला, कछपुरा, बुढागर व पाली टोरिया में अवैध शराब बनाने के अड्डो पर दबिश दी। पुलिस की दबिश से कच्ची शराब बनाने वाले अवैध कारोबारियों में हड़कम्प मच गया, यहां पर दबिश के दौरान पुलिस ने देखा कि अवैध कारोबारी कच्ची शराब बनाने के लिए घर के बाथरुम का इस्तेमाल करते रहे।
गोसलपुर पुलिस द्वारा गोसलपुर के ग्राम बेला, कछपुरा, बुढागर व पाली टोरिया में अलग अलग टीमें बनाकर देर रात दो बजे से अवैध कारोबारियों के ठिकानों पर दबिश दी। पुलिस को देखते ही अवैध कारोबारियों में भगदड़ मच गई, वे कच्ची शराब छोड़कर मौके से भाग निकले, इस दौरान पुलिस ने एक घर में दबिश के दौरान देखा कि अवैध कारोबारी गंदे बाथरुम को कच्ची शराब बनाता रहा रहा। पुलिस ने यहां से शराब बनाने में इस्तेमाल सामान जब्त किया है। इस दौरान पुलिस को 100 से अधिक डिब्बों में कच्ची शराब मिली है, जिसमें कीड़े बिलबिला रहे थे। पुलिस ने डिब्बों में भरी उक्त शराब को नष्ट कर दिया। पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई आज सुबह 5 बजे तक चलती रही, जिससे इन चारों गांव में हड़कम्प मचा रहा।
Tags
jabalpur