khabar abhi tak

डॉक्टर की न डिग्री न दस्तावेज और तैयार हो गया क्लीनिक, देखें वीडियो



जबलपुर।
सिहोरा के साईं मंगलम कॉलोनी के मकान नंबर.1 में डॉक्टर की डिग्री और बिना कोई दस्तावेज के क्लीनिक चल रहा था। इस बात का खुलासा छापा कार्रवाई से हुआ है। छापा टीम अवैध रूप से चल रहे इस क्लीनिक के संचालक प्रीति केवट पर एफआईआर करने की तैयारी कर रही है। छापा दल ने मौके पर कई डॉक्टरी उपकरण, दवाएं, इंजेक्शन सहित सरकारी दवाएं जब्त की हैं। इस कार्रवाई ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर सिहोरा अर्शिया खान और तहसीलदार सिहोरा अमित गुप्ता ने की।


जांच टीम ने छापे के दौरान क्लीनिक में बड़ी मात्रा में दवाइयां, इंजेक्शन और अन्य चिकित्सा सामग्री मिली। क्लीनिक संचालक प्रीति केवट के पास किसी तरह की डॉक्टरी डिग्री नहीं थी। इसके बावजूद क्लिनिक में मरीजों का उपचार किया जा रहा था। टीम ने मौके पर मौजूद चिकित्सा सामग्री और क्लिनिक से संबंधित दस्तावेजों की जांच की।


प्रशासन अब क्लिनि संचालक प्रीति केवट के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की तैयारी कर रहा है। कार्रवाई से संबंधित पूरी रिपोर्ट तैयार कर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को भेजी जाएगी। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak