khabar abhi tak

वास्तुशास्त्री की कार आग से फूंक डाली


जबलपुर।
रांझी के मढ़ई में रहने वाले एक वास्तुशास्त्री की कार सोमवार देर रात अज्ञात व्यक्तियों ने आग से फूंक डाली। मौके पर दमकल ने पहुंचकर आग पर काबू पाया। पुलिस मामला दर्ज करके सीसीटीवी की मदद से आरोपियों की छानबीन कर रही है।

रांझी पुलिस ने बताया कि सोमवार रात मढ़ई निवासी विनय उमरे ने रिपोट्र दर्ज करायी कि वह वास्तु शास्त्र का काम करता है। रात्रि 8-30 बजे अपनी मारूति शिफ्ट कार एमपी 20 जेड वाय 5810 को मडई मस्जिद अपने घर के पास रोड किनारे लॉक करके घर चला गया था। रात्रि 2 बजे सुजाता स्टोर वाले ने उसे फोन कर बताया कि आपकी कार मे आग लगी है। उसने अपने भाई एवं पडोसी के साथ जाकर देखा, उसकी कार मे आग लगी थी। फायर ब्रिगेड बुलाकर कार मे लगी आग को बुझवाया। वास्तुशास्त्री का कहना था कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसके कार मे आग लगा दिया, जिससे लगभग 5 लाख का नुकसान हुआ। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak