khabar abhi tak

पत्नी गई तीजा की पूजा करने पति फंदे पर लटका, मौत


जबलपुर।
धनवंतरि नगर के परसवाड़ा में एक व्यक्ति ने फंदे पर लटक कर अपनी जान दे दी है। यह हादसा उस समय किया गया है, जब सोमवार की रात तीजा त्योहार पर उसकी पत्नी अपनी सहेली के घर पूजा करने गई थी। सूने घर का फायदा उठाकर घर के मुखिया ने फंदे पर लटक कर अपनी जान दे दी थी। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया है।

संजीवनी नगर पुलिस ने बताया कि धनवंतरीनगर परसवाड़ा में रहने वाले कमलेश झारिया ने फंदे पर लटक कर अपनी जान दे दी है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। पुलिस को परसवाड़ा निवासी मृतक की पत्नी वर्षा झारिया ने बताया कि उसके 2 बेटे हैं। वह तीजा की पूजा करने अपनी सहेली सुलोचना पटेल के घर सोमवार रात 8-30 बजे अपने घर से गई थी। उसके पति कमलेश झारिया पुरवा रोड नर्मदा हार्डवेयर के यहां काम करने गये थे। तीजा की पूजा करके वह आज रात लगभग 00-45 बजे घर वापस आयी। घर का दरवाजा खुला था। पति के पलंग पर कुर्सी रखी थी। पंखा में मफलर बंधा हुआ था, जिसमें पति लटके हुए थे। उसने पडौसी नितिन विश्वकर्मा को बुलाया एवं पुलिस को सूचना दी थी। पत्नी ने पुलिस को बताया कि पति शराब पीने के आदि थे। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak