khabar abhi tak

बैंक अधिकारियों का आर-पार का मूड, राष्ट्रव्यापी हड़ताल की तारीख तय



जबलपुर। देश के बैंक कर्मियों व अधिकारियों की पुरानी समस्याओं के हल न होने से नाराज ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन सहित दूसरे बैंक यूनियनों ने राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन का बिगुल फूंक दिया है। पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा बरुरकर, राष्ट्रीय सचिव विजय मेश्राम और मध्य प्रदेश इकाई अध्यक्ष संजय खरे ने बताया कि संगठन अपनी वाजिब मांगों को लेकर एकजुट है। इसी क्रम में 11 सितंबर को देशभर में एक दिवसीय हड़ताल रखी जाएगी। वार्ता में नेताओं ने साफ किया कि यदि जिम्मेदार मंचों पर समस्याओं का निपटारा नहीं हुआ, तो 28, 29 और 30 सितंबर को 3 दिवसीय अखिल भारतीय स्टे आउट कार्य बहिष्कार किया जाएगा। मध्य प्रदेश में भी इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। कर्मचारियों की मुख्य मांगों में परफॉर्मेंस लिंक्ड इंसेंटिव को उद्योग स्तरीय समझौते के अनुरूप लागू करने का मसला शामिल है। इसके तहत वार्षिक वेतन के आधार पर आनुपातिक पीएलआई का भुगतान प्रत्येक स्तर पर करने पर जोर दिया गया। इसके साथ ही आईडीबीआई के विदेशीकरण की कोशिशों पर तुरंत रोक लगाने, 5 दिवसीय बैंकिंग सप्ताह लागू करने तथा इंडियन बैंकिंग एसोसिएशन के साथ 8 मार्च 2024 को सूचीबद्ध मुद्दों को शीघ्र हल करने की बात कही गई। प्रांतीय अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि प्रदेश का हर अधिकारी केंद्रीय नेतृत्व के फैसले के साथ खड़ा है और सुनवाई न होने पर यह आंदोलन बड़े आर्थिक व्यवधान का रूप ले सकता है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak