जबलपुर। कुण्डम पुलिस ने समनापुर गांव में कच्ची रोड पर संदिग्ध हालत में खड़ी कार से भारी मात्रा में शराब पकड़ी है। जिसके ड्राइवर अनुष कोल को पुलिस ने रांझी स्थित उसके आवास से गिरफ्तार किया है। अनुष कोल कार छोड़कर घर में आकर छिप गया था।
कुण्डम पुलिस को पेट्रोलिंग के दौरान देर रात ग्राम समनापुर में कच्ची रोड में कुआ के पहले बलेनो कार क्रमांक एमपी 20 एक्स जी 3474 संदिग्ध हालत में खड़ी मिली। कार को पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से थाना लेकर आए, यहां पर कार की जांच की तो उसमें शराब के 35 कार्टून मिले। पुलिस ने जब कार के मालिक से संपर्क किया तो पता चला कि उक्त कार अनुष कोल पिता सुरेश कोल उम्र निवासी कोलियाना मोहल्ल मड़ई रांझी को किराए पर दी गई है। जिसपर पुलिस की टीम ने देर रात ही अनुष कोल को उसके घर पर दबिश देकर पकड़ा, पुलिस को जांच में पता चला कि अनुष कोल उक्त कार को गांव में सुरक्षित स्थान पर छोड़कर आ गया था। जिसे मौका मिलते ही शहर लेकर आता, इससे पहले पुलिस ने उक्त कार को जब्त कर शराब बरामद की है। कार के अंदर से पुलिस ने करीब डेढ़ लाख रुपए की शराब जब्त की है। पुलिस ने अनुष कोल के विरूद्ध धारा 34(2) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर लिया है।
Tags
jabalpur