
फाइल फोटो
जबलपुर। तिलवारा के छोटे पुल पर बड़े हादसे हो रहे हैं लेकिन उसके बाद भी बंद हो चुके इस पुल पर आने-जाने की कोई रोकटोक नहीं है। इससे यहां हादसे हो रहे हैं। सोमवार की शाम ऐसा मामला प्रकाश में आया है, जिसमें एक युवती चीखती-चिल्लाती हुई छोटे पुल पर ' मुझे बचाना नहीं...' कहते हुए पहुंच गई और देखते-देखते नर्मदा के अथाह जल में छलांग लगा दी। मौके पर नाविकों ने उसे पकड़ने का प्रयास किया लेकिन तेज बहाव में वह बह गई।
तिलवारा पुलिस के मुताबिक तिलवारा में नर्मदा नदी के किनारे युवती केे पानी में डूबने की सूचना पर पहुंची पुलिस को नाविक चिंटू बर्मन ने बताया कि वह नर्मदा नदी में नाव चलाने का काम करता है। शाम लगभग 4 बजे नर्मदा नदी के घाट किनारे कुछ लोग स्नान कर रहे थे। उसी दौरान एक युवती उम्र लगभग 19-20 वर्ष छोटे पुल से यह कहते हुये कि मुझे बचाना नहीं, और नर्मदा नदी के गहरे पानी में छोटे पुल से कूद गयी। युवती को नदी में कूदते देखकर वह बचाने के लिये पहंुचा, तब तक युवती गहरे पानी में चली गयी थी। पुलिस ने अज्ञात मृतिका के बारे में बताया कि उसकी उम्र 19-20 वर्ष है। वह नीला रंग का जींस, लाल रंग का टॉप, वायें हाथ में धागा बंधा हुआ था। सूचना पर मर्ग कायम कर अज्ञात मृतिका की शिनाखत्गी के प्रयास जारी हैं।