khabar abhi tak

चाबी लगी देखकर उड़ा लेते थे दो पहिया वाहन, देखें वीडियो



जबलपुर।
थाना रांझी पुलिस’ ने वाहन चोरी की दो वारदातों का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से दो चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं। इन आरोपियों में शांतिनगर रांझी निवासी हिमांशु सोनी और शारदा नगर रांझी निवासी हिमांशु झारिया शामिल हैं। 


रांझी पुलिस ने बताया कि रांझी में मोटरसाइकिल चोरी की दो वारदातें पुलिस में दर्ज कराई गई थी। इसमें सदर बाजार निवासी हर्ष गुप्ता और कंचनपुर निवासी अश्विनी सिंह की मोटरसाइकिल चोरी हो गई थीं। रिपोर्ट के आधार पर छानबीन किए जाने पर मुखबिर एवं सीसीटीव्ही फुटेज के आधार पर अज्ञात आरोपियों की तलाश की गई। मुखबिर की सूचना पर आरोपियों में हिमांशु सोनी एवं हिमांशु झारिया को अभिरक्षा में लेकर कड़ाई से पूछताछ की गई। पूछताछ पर उपरोक्त वाहनों को सड़क किनारे चाबी लगा हुआ खड़ा दिखने पर मौका पाकर चोरी करना स्वीकार किया। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak