जबलपुर। रांझी में एक किराना व्यापारी पर चाकू चलाने के बाद आरोपी राज और शिवा चांदमारी में दोस्त निखिल गोटिया के घर पर फरारी काट रहे थे। पुलिस ने इस वारदात में मुख्य आरोपी नितिन साहू को पूर्व में गिरफ्तार किया था।
रांझी पुलिस ने बताया कि रांझी के किराना व्यापारी अभिषेक श्रीपाल पर चाकू से हमला करने के बाद आरोपी फरार हो गए थे। चाकूबाजी में घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पीड़ित की निशानदेही पर मामला दर्ज करके आरोपी नितिन को पूर्व में ही गिरफ्तार किया था। इसमें आरोपी मानेगांव निवासी राज चौधरी और शिवा राणे को पुलिस ने गुरूवार रात पकड़ा था, जिनके कब्जे से वारदात में प्रयुक्त चाकू बरामद कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी राज एवं शिवा ने पूछताछ पर घटना के बाद चांदमारी घमापुर निवासी अपने साथी निखिल गोटिया के घर पर शरण लेकर फरारी काटना बताया। प्रकरण में फरार आरोपियों को अपने मकान में आश्रय देने वाले निखिल गोटिया की तलाश की जो फरार होना पाया गया, जिसके विरूद्ध कार्यवाही करते हुये प्रकरण में धारा इजाफा की गई एवं आरोपी शिवा राणे के पास चाकू मिलने से चाकू जप्त करते हुये शिवा राणे के विरूद्ध पृथक से आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।
