khabar abhi tak

सड़क दुर्घटना होते देख रुके सांसद विवेक तन्खा, घायल युवक को तत्काल फॉलो गाड़ी से पहुंचाया हास्पिटल

जबलपुर/नरसिंहपुर। नरसिंहपुर-जबलपुर रोड पर आज शाम 5 बजे के लगभग एक सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक सुरेन्द्र ठाकुर को गंभीर चोटें आई। वह सड़क पर पड़ा रहा, जिसे अस्पताल पहुंचाने लोग डायल 112 वाहन का इंतजार कर रहे थे, इस दौरान सांसद विवेक तन्खा अपने काफिले के साथ निकले, उन्होने देखा तो रुककर घायल को फॉलो गाड़ी से अस्पताल पहुंचाया। 
                                   बताया गया है कि रमखिरिया निवासी सुरेन्द्र ठाकुर उम्र 35 वर्ष आज शाम 5 बजे के लगभग सरसला गांव के साथ सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए, जिससे उनके शरीर पर गंभीर चोटें आई। दुर्घटना होते देख राह चलते लोग रुक गए, जिन्होने घायल की मदद करते हुए तत्काल डायल 112 व एम्बुलेंस को खबर दी। ग्रामीण वाहन का इंतजार कर रहे थे। तभी राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा वहां से निकले, उन्होने दुर्घटना में घायल युवक को देखा अपना काफिला रुकवाया और घायल को फॉलो वाहन से नजदीक के रोसरा स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया। जहां पर घायल सुरेन्द्र की हालत को देखते हुए भरती कर लिया गया है। सुरेन्द्र के सिर पर गंभीर चोटें आई थी। कुछ देर बाद पुलिस पहुंच गई और पूछताछ के बाद फरार हुए वाहन चालक की तलाश शुरु कर दी है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak