khabar abhi tak

बरगवां में ट्रेन की चपेट में आए तीन लोग, दो की मौत, एक गंभीर, अस्पताल में भर्ती

सिंगरौली. पश्चिम मध्य रेलवे के जबलपुर मंडल अंतर्गत सिंगरौली जिले के बरगवां थाना क्षेत्र के कसर इलाके में मंगलवार देर रात रेलवे ट्रैक पार करते समय तीन लोग ट्रेन की चपेट में आ गए। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

मृतकों की पहचान रैला थाना माड़ा निवासी जगनारायण साहू (45) और झकरकटिया निवासी जगदीश गुर्जर (60) के रूप में हुई है। हादसे में घायल बंधुलाल गुर्जर (31) का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

बेटी को भवडार छोडऩे जा रहे थे

जानकारी के अनुसार, तीनों अपनी बेटी को भवडार छोडऩे जा रहे थे। कसर रेलवे ट्रैक पार करते समय वे ट्रेन की चपेट में आ गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि उन्हें सामने से आ रही ट्रेन का अंदाजा नहीं लग पाया। जैसे ही उन्होंने ट्रैक पार करने की कोशिश की, वे हादसे का शिकार हो गए।

घायल को अस्पताल पहुंचाया

हादसे के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। घायल को अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की गई। समाजसेवी राजू सिंह ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाने में मदद की, जहां उसका इलाज चल रहा है। बरगवां थाना प्रभारी अनिल पटेल ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी। घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। दोनों मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए रखे गए हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak