जबलपुर। पनागर के बिछुआ गांव के पास मंगलवार को एक मोटरसाइकिल चालक को ट्रे्क्टर ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में युवक की मौत हो गई है। पुलिस आरोपी ट्रे्क्टर चालक की खोजबीन कर रही है। पुलिस ने युवक का शव पीएम के लिए भेज दिया है।
पनागर पुलिस ने बताया कि मोटरसाइकिल से बछुआ गांव के रहने वाले भगवानदास सेन छतरपुर से बिछुआ गांव जा रहा था। इस दौरान वह ट्रे्क्टर की चपेट में आ गया। दुर्घटना में वह बुरी तरह घायल हो गया। क्षेत्रीय लोगों ने उसे एम्बुलेंस से पनागर स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के भाई रवि सेन ने पुलिस को बताया कि वह शहडोल में काम से जाने के लिए निकला था, लेकिन सूचना मिलने पर वह मौके पर पहुंचा था, जहां गंभीर दशा में अपने भाई को स्वास्थ्य केंद्र लाया था लेकिन जहां उसकी मौत हो चुकी थी।
