khabar abhi tak

सदर मेन रोड पर शिक्षिका का पर्स छीनकर बाइकर्स भागे

जबलपुर। सदर मेन रोड पर रविवार को जीसीएफ की रहने वाली एक शिक्षिका पर्स छीनकर बाइक सवार तीन युवक भाग गए। महिला के बैग में आईफोन सहित अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज होना बताया गया है। पुलिस ने आरोपी बाइक सवारों के खिलाफ अपराध दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं।

केंट पुलिस के मुताबिक रंाझी निवासी सुजाता शर्मा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह शिक्षिका है। वह पति सतीश शर्मा एवं बेटे के यशमित शर्मा के साथ इंडियन काफी हाउस सदर के लिये आये थे। पति कार क्रमांक एमपी 20 सीके 5774 को पार्किंग में पार्क कर रहे थे। वह अपने बेटे के साथ इंडियन काफी हाउस की तरफ जा रही थी। वह जैसे ही अग्रवाल किराना दुकान के सामने पहंुची थी कि मोटर साकयल में 3 लड़के आये और झपट्टा मारकर उसका पर्स छीनकर पेंटीनाका तरफ भाग गये। उसके पर्स में नीले रंग का आईफोन, ड्रायविंग लायसेंस रखे थे। मोटर सायकल में सबसे पीछे बैठने वाला लड़का सफेद शर्ट और काला पेंट तथा मोटर सायकल का आखिरी के 4 नम्बर 1627 देख पाई है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak