khabar abhi tak

पैसों के लेन-देन पर रिश्ते तार-तार, ' चाकूबाज ' जीजा गिरफ्तार, देखें वीडियो




जबलपुर। पैसों के लेन-देन पर जीजा और साले के रिश्ते तार-तार हो गए हैं। जीजा ने अपने साले पर चाकू से कई वार किए थे और फरार हो गया था। पुलिस ने आरोपी के संभावित ठिकानों पर दबिश देकर उसे और उसके साथी को गिरफ्तार किया।

पनागर पुलिस ने बताया कि 21 मई को वारदात के बाद फरार हुए यशपाल सिंह राजपूत और सीताराम राय को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि भड़पुरा शराब दुकान के सामने साले और बहनोई के बीच पैसों के पुराने लेन-देन को लेकर विवाद हो गया था। आरोपी बहनोई यशपाल सिंह राजपूत ने अपने साले संतोष उर्फ मंगू पर चाकू से हमला किया था। वारदात के बाद आरोपी भाग गया था। 


पनागर थाने के एएसआई मिथलेश त्रिपाठी के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई थी। टीम ने मुख्य आरोपी यशपाल सिंह राजपूत को दबोच लिया था। पूछताछ में यह पता चला कि साले द्वारा पैसे न लौटाने पर आरोपी ने अपने साथी सीताराम राय के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश कर दो दिन का पुलिस रिमांड लिया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak