khabar abhi tak

बाइक सवार बेटे को ट्रक के नीचे आते देख चीख पड़े पिता, सिहोरा-मझौली रोड पर हादसा

जबलपुर। सिहोरा थानान्तर्गत पीपल देवरी गांव के पास ट्रक ने बाइक सवार युवक अतुल चौधरी को टक्कर मारकर कु चल दिया। हादसे में अतुल के सिर पर गंभीर चोटें आने से मौके पर ही मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ है जब अतुल अपने पिता को बिठाकर घर लौट रहा था। बेटे को वाहन के नीचे आते देख पिता की चीख निकल गई। 

                        पुलिस के अनुसार खितौला वार्ड नंबर 16 निवासी अतुल चौधरी उम्र 38 वर्ष अपने पिता को मोटर साइकल में बिठाकर मझौली किसी काम से गया था। काम निपटाकर दोनों देर शाम घर के लिए रवाना हो गए। जब वे ग्राम पीपल देवरी गांव से आगे बढ़ रहे थे। इस दौरान पीछे से आए ट्रक ने टक्कर मार दी। ट्रक की टक्कर लगते ही अतुल सामने की ओर गिरा, जिसे ट्रक चालक कुचलते हुए निकल गया, वहीं पिता उछलकर दूर जा गिरे, बेटे को ट्रक के चके के नीचे आते देख पिता चीख पड़े, राह चलते लोगों ने देखा तो पुलिस को खबर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने खून से लथपथ अतुल को उठाकर शासकीय अस्पताल पहुंचाया। जहां पर डाक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल पिता का उपचार कराया गया। घटना के बाद इस रोड पर जाम के हालात निर्मित हो गए थे। पुलिस ने घटनास्थल से क्षतिग्रस्त मोटर साइकल हटवाई इसके बाद यातायात शुरु हो सका। वहीं पुलिस द्वारा आरोपी ट्रक चालक की तलाश शुरु कर दी है। 

सड़क दुघर्टना में युवक की मौत-

इसी तरह खजरी-खिरिया कटंगी बायपास रोड पर बीती रात दस बजे के लगभग हुई सड़क दुर्घटना में अमित नारायण यादव उम्र 43 वर्ष को गंभीर चोटें आई। जिसे उपचार के लिए हेल्थ सिटी अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही पुलिस पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मर्ग कायम कर लिया है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak