khabar abhi tak

रानीताल के गणेश पंडाल में जुए फड़ पर पुलिस का छापा, देखें वीडियो



7 जुआरी गिरफ्तार, 1 लाख 20 हजार 200 रूपये जब्त

जबलपुर। रानीताल के गेट नंबर एक के पास गणेश पंडाल में जहां गणेश पंडाल की सजावट चल रही थी, वहीं पंडाल के पीछे जुआ चल रहा था। जुआ भी ऐसा था, जिसमें हजारों के दांव फेंके जा रहे थे। पुलिस ने सूचना मिलने पर छापा मारा और शातिर 7 जुआरियों को धरदबोचा।

थाना प्रभारी लार्डगंज श्री नवल आर्य एवं थाना प्रभारी विजय नगर श्री धीरज राज द्वारा हमराह स्टाफ  योजनाबद्ध तरीके से रानीताल गेट नण् 1 के सामने गणेश पण्डाल के सामने दबिश दी। पंडाल में कुछ जुआरी ताश पत्तों पर दांव लगाकर जुआ खेलते दिखे, जिन्हें घेराबंदी कर पकडा। पूछताछ पर सभी ने अपने नाम संजय राजपूत रानीताल गेट न 1, राहुल चौबे निवासी जगदीश अखाडे के पीछे रानीताल, सत्यम श्रीवास निवासी यादव कालोनी, देवेन्द्र कुमार सोंधिया, नवीन टेंट हाउस, आशीष पटेल निवासी रानीताल गेट न 1 के पास, शिवा यादव निवासी एकता चौक, गोविंदा सोनी निवासी सूजी मोहल्ला, बताया। जुआरियों के पास एक फड़ से नगद 1 लाख 20 हजार 200 रूपए जब्त कर जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गयी।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak