khabar abhi tak

जलगांव स्टेशन में यार्ड रीमॉडलिंग 23 और 24 सितंबर को काशी, पुणे एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें प्रभावित

भुसावल. मध्य रेलवे के भुसावल मंडल में जलगांव स्टेशन पर जलगांव–भुसावल 5वीं लाइन के संबंध में यार्ड रीमॉडलिंग का प्री-नॉन इंटरलॉकिंग और नॉन इंटरलॉकिंग का काम किया जाएगा। इस कारण 23 सितंबर और 24 सितंबर को 12 ट्रेनें रद्द की गई है। जबकि 19 और 24 सितंबर को काशी एक्सप्रेस, पुणे एक्सप्रेस सहित सात ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देरी से चलेंगी।

रेलवे की ओर से जारी शेड्यूल के अनुसार, 19 सितंबर को सूरत एक्सप्रेस, भागलपुर एक्सप्रेस को अपने निर्धारित समय से देरी से चलेगी।  24 सितंबर को पांच ट्रेनें लेट चलेगी। जबकि 23 सितंबर को पांच ट्रेनें और सात ट्रेनें रद्द रहेंगी। 

23 सितंबर 2026 को ये ट्रेनें रद्द

19007 सूरत–भुसावल एक्सप्रेस 

19105 उधना–भुसावल एक्सप्रेस

19106 भुसावल–उधना एक्सप्रेस

11114 भुसावल–देवलाली मेमू

61130 बडनेरा–नासिक मेमू

24 सितंबर 2026 को ये ट्रेनें रद्द

19008 भुसावल–सूरत एक्सप्रेस 

59075 नंदुरबार–भुसावल पैसेंजर

59076 भुसावल–नंदुरबार पैसेंजर

11119 इगतपुरी–भुसावल मेमू

11120 भुसावल–इगतपुरी मेमू

11113 देवलाली –भुसावल मेमू 

61129 नासिक –बडनेरा मेमू

24 सितंबर 2026 को ये ट्रेनें लेट

12780 हजरत निजामुद्दीन–वास्को द गामा एक्सप्रेस का 1 घंटा 40 मिनट

12104 लखनऊ–पुणे एक्सप्रेस का 1 घंटा 35 मिनट

15018 गोरखपुर–लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस का 1 घंटा 15 मिनट

19046 थावे–सूरत एक्सप्रेस का 1 घंटा 05 मिनट

15648 गुवाहाटी–लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस का 1 घंटा 25 मिनट लेट चलेगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak