khabar abhi tak

डायमंड रिंग छीनने वाले दो युवक गिरफ्तार


जबलपुर।
माढ़ोताल के चुंगीनाके के पास एक वृद्ध के साथ मारपीट करते हुए डायमंड रिंग छीनने वाले दो आरोपी युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी गई डायमंड रिंग बरामद कर ली है। पुलिस इस मामले में सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों तक पहुंची है।

माढ़ोताल थाना प्रभारी वीरेन्द्र सिंह पवार ने बताया कि लूटपाट करने के आरोप में नंदु उर्फ शिव कुमार नायक निवासी राजीवगांधी नगर और करमेता निवासी संजू केवट को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि 10 सितंबर को विजयनगर निवासी प्रदीप कुमार नेमा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 26 जुलाई को चुंगीनाका से पैदल काली मंदिर रोड से अपने घर आ रहा था। रात लगभग 0.45 बजे जैसे ही रोड मेे गड़े पोल के पास पहुंचा था। तभी 3 लड़के सामने से आकर उसे क्रास करते हुये कुछ दूर आगे चले गये थे। थोड़ी देर बाद 2 अज्ञात  लड़़के वापस आकर उसको पकड़कर थप्पड़ से मारपीट करने लगे। उनमें से एक लड़के ने उसके हाथ की उंगली मेें पहनी हुई सोने की अंगूठी निकाल ली थी तथा जेब से 400 रूपये छीनकर भाग गये थे।

पुलिस ने छानबीन करते हुए उस एरिए के सीसीटीवी फुटेज निकाले और फुटेज के आधार पर नंदु उर्फ शिव कुमार नायक को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की थी, जिसने संजू के साथ मिलकर घटना करना कबूल किया था। पुलिस ने नंदू की निशानदेही पर संजू को गिरफ्तार किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak