जबलपुर। साइबर ठगों के निशाने पर अधारताल, रांझी और अधारताल आ गया है। हाल ही में इन तीनों जगहों पर साइबर ठगों ने अपने जाल में फंसाकर लोगों के खाते खाली कर दिए हैं। पुलिस फरियादी की शिकायत पर छानबीन कर आरोपियों तक पहंचने की कोशिश कर रही है।
अधारताल
मां बीमार है, 90 हजार भेजो...
अधारताल पुलिस ने बताया कि कटरा निवासी मोहम्मद जुबेर अहमद ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह वाहनों के इलेक्ट्रिक का काम करता है। 17 सितंबर को दोपहर 1-17 बजे पुराना बस स्टेण्ड के पास द्वारका होटल के सामने वाहनों के इलेक्ट्रिक का काम कर रहा था। उसी समय मोबाइल में इंस्टाग्राम पर मैसेज आया कि तुम्हारा दोस्त सुल्तान हंू। मां की तबियत खराब है। 90 हजार रूपये की आवश्यकता है। एक मोबाइल नम्बर दिया, जिस पर रूपये भेजने हेतु कहा गया। अपना मोबाइल बंद होना लिखा। उसने अपने एसबीआई शाखा मझौली अकाउण्ट से 30-30 हजार रूपये करके तीन बार में 90 हजार रूपये मोबाइल पर ट्रांसफर कर दिये। अपने साथी सुल्तान के मोबाइल पर कॉल लगाया तो बंद आया। दूसरे दिन सुल्तान के मोबाइल नम्बर पर कॉल कर बताया कि आपके द्वारा बताये हुये मोबाइल नम्बर पर 90 हजार रूपये ट्रांसफर कर दिये हैं। सुल्तान ने बताया कि उसने पैसे नहीं मांगे तो उसे समझ आया कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसके साथ धोखाधड़ी करते हुये उससे 90 हजार रूपये ठग लिये हैं।
हनुमानताल
साउदी पुलिस ने दामाद को पकड़ा है...
हनुमानताल पुलिस के मुताबिक ठक्कर ग्राम निवासी गुलफान अहमद ने शिकायत की है कि 13 सितंबर को दोपहर लगभग 1-30 बजे अज्ञात मोबाइल नम्बर धारक द्वारा फोन कर सउदी अरब का एजेन्ट बनकर आवेदक से इसके दामाद शहजाद को सउदी अरब में पुलिस द्वारा इसके दामाद शहजाद का वीजा एक्सपार होने से पुलिस कस्टडी में होना बताया। गुलफान अहमद द्वारा पृथक पृथक कुल 1 लाख 20 हजार रूपये भेजे गये। शिकायत जंाच अनुसार अज्ञात मोबाइल धारक द्वारा धोखाधड़ी करके 1 लाख 20 हजार रूपये की राशि ट्रांसफर करवा ली है।
रांझी
मोबाइल हैक कर मांगे 42 हजार...
रांझी पुलिस ने बताया कि संजय नगर निवासी अमित राय ने शिकायत की है कि 4 सितंबर की शाम लगभग 6-22 बजे उसके मामा के बेटे जलज शिवहरे के मोबाइल से उसके मोबाइल नम्बर पर मैसेज आया कि उसे 42 हजार रूपये किसी को सेंड करना है। उसका यूपीआई काम नहीं कर रहा हेै। भेजे हुये क्यूआर कोड पर 42 हजार रूपये सेंड कर दो। उसने उनके द्वारा दिये क्यू आर कोड पर 42 हजार रूपये भेज दिये। फिर पुनः उसे जलज श्रीवास्तव के नम्बर से 40 हजार रूपये सेंड करने का मैसेज आया तो उसे शंका हुयी उसने उनकी अनुभूति शिवहरे को फोन किया, जो बतायीं कि उनका मोबाइल हैक हो गया है। उनके नम्बर से कई लोगों से पैसे मंागने के मैसेज भेजे जा रहे है। उसे समझ आया कि उसके साथ फ्राड हो गया है। अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसके ममेरे भाई जलज श्रीवास्तव का मोबाइल हैक करके उससे 42 हजार रूपये का लानलाईन फ्राड किया।
