जबलपुर। छटवीं पुलिस बटालियन मे कार्यरत एक महिला कर्मी के सूने घर का फायदा उठाकर चोरों ने जेवरात पार कर दिए। महिला जब लौटकर आई तो उसे घर के ताले टूटे मिले और जेवरात नदारद थे। इस मामले की पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
संजीवनीनगर पुलिस ने बताया कि धनवंतरि नगर निवासी प्रवेशलता महलोनिया ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह छटवीं बटालियन जबलपुर में पदस्थ है। 18 सितंबर की शाम लगभग 5 बजे परिवार सहित घर में ताला लगाकर अपने गांव बेलखेड़ा गुबराकलां गयी थी। 20 सितंबर की रात लगभग 10-50 बजे घर वपस आई देखी घर की लाईट चालू थी। घर का दरवाजा आधा खुला था। घर में चैक करने पर आलमारी के लॉक टूटे हुये थे। घर में रखे बहू बर्षा के नगदी 30 हजार रूपये, सोन-चांदी के जेवर नहीं थे। चोरी हुये जेवर की सूची पृथक से पेश करेगी।