khabar abhi tak

रांझी में मानसिक रूप से कमजोर महिला से दुष्कर्म, आरोपी ' सोनू चौधरी ' गिरफ्तार, देखें वीडियो



जबलपुर। 
रांझी में मानसिक रूप से कमजोर 27 वर्षीय महिला के साथ उसके ही मोहल्ले में रहने वाले युवक द्वारा डरा-धमकाकर दुष्कर्म किए जाने का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता अपने पति और जेठ के साथ थाने पहुंची और पुलिस को पूरी आपबीती बताई। शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी सोनू चौधरी के खिलाफ दुष्कर्म सहित संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी।


विवेचना महिला उपनिरीक्षक को सौंपी गई। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया। वहीं आरोपी सोनू चौधरी को हिरासत में लेकर उसका भी मेडिकल परीक्षण कराया गया। जांच और आवश्यक कार्रवाई के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak