khabar abhi tak

संस्कारधानी के ख्यातिलब्ध चित्रकार अवधेश बाजपेयी को दो प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान किए जाने की घोषणा

जबलपुर। नगर के ख्यातिलब्ध चित्रकार अवधेश बाजपेयी को दो प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान किए जाने की घोषणा हुई है। सुप्रसिद्ध व्यंग्यकार हरिशंकर परसाई की स्मृति में स्थापित परसाई सम्मान-2026 परसाई की जन्मस्थली जमानी में 2 अक्टूबर को चित्रकार अवधेश बाजपेयी को प्रदान किया जाएगा। यह सम्मान प्रतिवर्ष किसी एक विशिष्ट साहित्यकार या कलाकार को प्रदान किया जाता है, जो परसाई की परम्परा को आगे बढ़ाए बढ़ा रहा है। 

अवधेश बाजपेयी को दूसरा सम्मान मध्यप्रदेश हिंदी साहित्य सम्मेलन के वार्षिक सप्तपर्णी सम्मान 2026 के रूप में प्रदान किया जाएगा। उन्हें यह सम्मान साहित्य को समर्पित रूपांकन के लिए प्रदान किया जाएगा। अवधेश बाजपेयी की सरोकार, रचनाशीलता, जीवन और प्रकृति में आस्था रखने वाले प्रबल चित्रकार के रूप में विशिष्ट पहचान है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak