khabar abhi tak

जबलपुर से मूंग लेकर निकले ट्रक चालक ने दमोह में मचाया कोहराम, लहराते हुए संकरी गली में जा घुसा, मची चीख पुकार, भगदड़

 

जबलपुर/दमोह। जबलपुर से मूंग लेकर छतरपुर जाने निकले ट्रक चालक ने देर रात दमोह पहुंचने पर जमकर कोहराम मचाया। शहर की सड़कों से लहराते हुए ट्रक एक संकरी गली में जाकर फंस गया, ट्रक को लहराते हुए भागते देख लोगों में अफरातफरी व चीख पुकार मच गई। 
                               पुलिस के अनुसार जबलपुर से मूंग लेकर ट्रक चालक शराब के नशे में था, जब वह दमोह के जबलपुर नाका के पास मारुताल बाईपास से शहर के अंदर लहराते हुए तेज गति से आया तो राह चलते लोगों में अफरातफरी व भगदड़ मच गई, लोग समझ पाते इससे पहले आगे निकल गया। ट्रक को अनियंत्रित तरीके से दौड़ता देख यातायात पुलिस ने तुरंत उसका पीछा शुरू कर दिया। साथ ही शहर के अन्य यातायात और पुलिस प्वाइंटों को भी अलर्ट कर दिया गया। घंटाघर समेत कई स्थानों पर पुलिसकर्मियों ने ट्रक को रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक नहीं रुका। इसके बाद चालक ट्रक को मोहन टॉकीज होते हुए पुराने थाना क्षेत्र की ओर ले गया। तेज रफ्तार ट्रक को सड़क पर दौड़ता देखकर लोगों में डर का माहौल बन गया। पुलिस लगातार ट्रक का पीछा करती रही। आखिरकार पुराने थाने के पास एक सकरी गली में ट्रक फंस गया। इसके बाद पुलिस ने चालक को पकड़ लिया और ट्रक को वहां से निकलवाकर कोतवाली थाना परिसर पहुंचाया। पुलिस के मुताबिक, चालक के शराब के नशे में होने के बावजूद वह शहर की सड़कों पर ट्रक चला रहा था। हालांकि, इस दौरान कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। यातायात थाना प्रभारी दलबीर सिंह मार्को ने बताया कि ट्रक मारुताल बाईपास से होते हुए शहर में प्रवेश कर गया था। चालक शराब के नशे में था। पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं रुका। इसके बाद अन्य पुलिस प्वाइंटों को अलर्ट कर ट्रक का पीछा किया गया। उन्होंने बताया कि पुराने थाने के पास ट्रक सकरी गली में फंस गया, जिसके बाद उसे जब्त कर कोतवाली लाया गया। चालक के शराब के नशे में होने के कारण उसके खिलाफ ड्रिंक एंड ड्राइव का मामला दर्ज किया गया है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak